कोपा अमेरिका से बाहर होने के बाद ब्राजील ने कोच डुंगा को हटाया

रियो दि जिनेरियो : ब्राजील के कोपा अमेरिका फुटबॉल से ग्रुप चरण में ही बाहर होने के बाद कोच डुंगा को बर्खास्त कर दिया गया है. ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद डुंगा समेत ब्राजीली टीम के कोचिंग स्टाफ को हटा दिया गया है. इससे पहले मंगलवार […]

रियो दि जिनेरियो : ब्राजील के कोपा अमेरिका फुटबॉल से ग्रुप चरण में ही बाहर होने के बाद कोच डुंगा को बर्खास्त कर दिया गया है. ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद डुंगा समेत ब्राजीली टीम के कोचिंग स्टाफ को हटा दिया गया है.

इससे पहले मंगलवार को सीबीएफ अधिकारियों ने डुंगा से बात की. मंदी के दौर से गुजर रहे ब्राजील की टीम को 2014 में अपनी सरजमीं पर विश्व कप सेमीफाइनल में जर्मनी से 1 .7 से पराजय झेलनी पड़ी थी. डुंगा ने कहा था कि वह बर्खास्त होने से घबराते नहीं हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैं सिर्फ मौत से डरता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >