प्रधानमंत्री मोदी ने साइना को ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज जीतने पर बधाई दी. मोदी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ साइना नेहवाल को इस शानदार जीत पर बधाई. पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है.” बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी साइना को […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज जीतने पर बधाई दी. मोदी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ साइना नेहवाल को इस शानदार जीत पर बधाई. पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है.” बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी साइना को बधाई दी.

बच्चन ने लिखा ,‘‘ साइना आप लगातार हमें भारतीय होने पर गर्व करने के अवसर दे रही है. वेल डन ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन.” धवन ने लिखा ,‘‘ साइना नेहवाल को दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर बधाई. आपने हमें गौरवान्वित किया है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >