ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत का दबदबा कायम, साइना और श्रीकांत पहुंचे सेमीफाइनल में

सिडनी : भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी रतचानोक इंतानोन पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अच्छी लय जारी रखते हुए 750,000 डालर ईनामी राशि के ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की. ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना और 2013 की विश्व चैम्पियन रतचानोक के […]

सिडनी : भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी रतचानोक इंतानोन पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अच्छी लय जारी रखते हुए 750,000 डालर ईनामी राशि के ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की.

ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना और 2013 की विश्व चैम्पियन रतचानोक के बीच दिलचस्प क्वार्टरफाइनल में सातवीं वरीय भारतीय 56 मिनट तक चले महिला एकल मुकाबले में दूसरी वरीय खिलाड़ी को 28.26, 21.16 से हराने में सफल रहीं. साइना अब चौथी वरीय वांग यिहान और आठवीं वरीय ताइ जु यिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी.
पुरुष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाडी श्रीकांत ने कोरिया के कवांग ही हीयो को 36 मिनट में 21.18 , 21.17 से पराजित किया. अब कल श्रीकांत का सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिंगस से होगा. यह भारतीय खिलाडी पिछले साल दो बार क्रिस्टियन को हरा चुका है जबकि 2014 फ्रेंच ओपन में उन्‍हें एक बार पराजय मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >