चैंपियंस लीग: मैनचेस्टर सिटी को हराकर रीयाल मैड्रिड फाइनल में
मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड ने मैनचेस्टर सिटी को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 1 . 0 से हराकर चैम्पियंस लीग फाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना एटलेटिको मैड्रिड से होगा. ब्राजीली मिडफील्डर फर्नांडो ने जेरेथ बेल के क्रास पर 20वें मिनट में यह गोल किया. दो साल पहले रीयाल मैड्रिड ने अतिरिक्त समय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड ने मैनचेस्टर सिटी को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 1 . 0 से हराकर चैम्पियंस लीग फाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना एटलेटिको मैड्रिड से होगा.
ब्राजीली मिडफील्डर फर्नांडो ने जेरेथ बेल के क्रास पर 20वें मिनट में यह गोल किया. दो साल पहले रीयाल मैड्रिड ने अतिरिक्त समय में एटलेटिको को 4 – 1 से हराकर 10वीं बार खिताब जीता था. अब 28 मई को दोनों टीमें मिलान में भिडेंगी तो उसकी नजरें फिर खिताब पर होगी.