आठ साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे फीफा प्रमुख सेप ब्लाटर

पेरिस : फीफा प्रमुख सेप ब्लाटर ने फुटबाल की वैश्विक संस्था के उन पर लगाये आठ साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. ब्लाटर के वकील ने यह जानकारी दी.इससे पहले ब्लाटर के निलंबित साथी अधिकारी माइकल प्लातिनी ने भी अपना नाम पाक साफ कराने के लिए अपील करने का फैसला […]

पेरिस : फीफा प्रमुख सेप ब्लाटर ने फुटबाल की वैश्विक संस्था के उन पर लगाये आठ साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. ब्लाटर के वकील ने यह जानकारी दी.इससे पहले ब्लाटर के निलंबित साथी अधिकारी माइकल प्लातिनी ने भी अपना नाम पाक साफ कराने के लिए अपील करने का फैसला किया था.

ब्लाटर के अमेरिकी वकील रिचर्ड कुलेन ने एएफपी को एक ईमेल के जरिये कहा, ‘‘बेशक, हम अपील करेंगे.” फीफा के नैतिक पंचाट ने शनिवार को खुलासा किया था कि उसने ब्लाटर और यूएफा अध्यक्ष प्लातिनी दोनों को उन पर लगाये प्रतिबंध के कारण बता दिये हैं जिससे इन दोनों के अपील करने का रास्ता साफ हो गया था.इससे पहले प्लातिनी के वकील ने भी पुष्टि की थी कि वे आठ साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >