तुर्की फुटबाल महासंघ ने समलैंगिक रैफरी को किया बर्खास्त, जुर्माना

इस्तांबुल : तुर्की की अदालत ने तुर्की फुटबाल महासंघ (टीएफएफ) को हजारों डालर मुआवजा देने को कहा है क्योंकि उसने एक स्थानीय रैफरी का लाइसेंस इस आधार पर रद्द कर दिया था कि वह समलैंगिक है. डोगान समाचार एजेंसी के अनुसार इस्तांबुल की अदालत ने टीएफएफ को हलील इब्राहिम डिंकडेग के साथ किए बर्ताव के […]

इस्तांबुल : तुर्की की अदालत ने तुर्की फुटबाल महासंघ (टीएफएफ) को हजारों डालर मुआवजा देने को कहा है क्योंकि उसने एक स्थानीय रैफरी का लाइसेंस इस आधार पर रद्द कर दिया था कि वह समलैंगिक है.

डोगान समाचार एजेंसी के अनुसार इस्तांबुल की अदालत ने टीएफएफ को हलील इब्राहिम डिंकडेग के साथ किए बर्ताव के लिए 23000 तुर्की लीरा (7900 डालर) नैतिक मुआवजे के तौर पर देने को कहा है.

यह राशि हालांकि 110000 तुर्की लीरा (38000 डालर) से कम है जिसकी मांग डिंकडेग के वकीलों ने की थी.टीएफएफ ने कहा था कि समलैंगिकता के कारण डिंकडेग को सेना की सेवा से छूट मिली इसलिए वह सेना के वर्गीकरण में ‘अनफिट’ के तहत आता है और इसलिए रैफरी की भूमिका नहीं निभा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >