दुबई : बार्सीलोना और उसके स्टार खिलाडी लियोनेल मेस्सी ने सातवें ग्लोबल सॉकर अवार्ड्स में क्रमश: सर्वश्रेष्ठ टीम और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता.
मेस्सी समारोह में भाग लेने खास तौर पर अर्जेंटीना से यहां आये थे. उन्होंने कहा ,‘‘ ये पुरस्कार लेकर अच्छा लगता है लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि टीम की वजह से यह संभव हो सका.’ बार्सीलोना ने इस साल पांच खिताब जीते जिनमें स्पेनिश लीग खिताब, कोपा डेल रे, चैम्पियंस लीग, यूरोपीयन सुपर कप और वर्ल्ड क्लब कप शामिल है. बेल्जियम के कोच मार्क विलमोट्स को सर्वश्रेष्ठ मैनेजर और बेनफिका को सर्वश्रेष्ठ क्लब अकादमी चुना गया.
