पीबीएल में श्रीकांत के खिलाफ पहले मुकाबले की उम्मीद : कश्यप

नयी दिल्ली : चोट से उबरने के बाद प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में वापसी को लेकर उत्साहित पारुपल्ली कश्यप को उम्मीद है कि जब हैदराबाद हंटर्स का मुकाबला तीन जनवरी को मुंबई में बेंगलुरु टाप गन्स को होगा तो उन्हें शुरुआती मैच किदाम्बी श्रीकांत से भिड़ना पडेगा. कश्यप ने कहा, ‘‘मैं अपने पहले मैच का […]

नयी दिल्ली : चोट से उबरने के बाद प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में वापसी को लेकर उत्साहित पारुपल्ली कश्यप को उम्मीद है कि जब हैदराबाद हंटर्स का मुकाबला तीन जनवरी को मुंबई में बेंगलुरु टाप गन्स को होगा तो उन्हें शुरुआती मैच किदाम्बी श्रीकांत से भिड़ना पडेगा.

कश्यप ने कहा, ‘‘मैं अपने पहले मैच का इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद है कि यह श्रीकांत के खिलाफ होगा. यदि हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो यह रोमांचक मुकाबला होगा. ” उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा ली चोंग वेई हमारी टीम में है और हमारी टीम काफी मजबूत दिखती है और हम अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार हैं. ” पीबीएल दो जनवरी से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >