यूएस ओपन 2015 : क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी

न्यूयार्क : भारतीय टेनिस की सनसनी और नंबर वन युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी यूएस ओपन 2015 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. तीसरे दौर में शानदार खेल दिखाते हुए सानिया और मार्टिना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डच-चेक की जोड़ी मिकाएला क्राइचेक और बारबोरा स्ट्राईकोवा को 6-3,6-0 से हराया. यह मैच […]

न्यूयार्क : भारतीय टेनिस की सनसनी और नंबर वन युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी यूएस ओपन 2015 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. तीसरे दौर में शानदार खेल दिखाते हुए सानिया और मार्टिना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डच-चेक की जोड़ी मिकाएला क्राइचेक और बारबोरा स्ट्राईकोवा को 6-3,6-0 से हराया.

यह मैच 59 मिनट तक चला. सानिया और मार्टिना ने मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया और अपने विरोधियों पर हावी रही. इन्होंने क्राइचेक और स्ट्राईकोवा की सर्विस ब्रेक की और पहले सेट को अपने नाम किया. दूसरे सेट में तो सानिया और मार्टिना से अपने विरोधियों को संभलने का मौका ही नहीं दिया और मात्र 26 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >