बाईचुंग भूटिया ने एफपीएआई लाइसेंस कोचिंग कोर्स में हिस्सा लिया

कोलकाता : भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया के अलावा कई अन्य पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संघ (एफपीएआई) द्वारा आयोजित एकीकृत लाइसेसिंग कोचिंग कोर्स में हिस्सा ले रहे हैं जिसकी शुरुआत आज यहां हुई. इस कोर्स का लक्ष्य खिलाडियों को भविष्य में कोच की भूमिका के लिए तैयार करना है. एफपीएआई […]

कोलकाता : भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया के अलावा कई अन्य पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संघ (एफपीएआई) द्वारा आयोजित एकीकृत लाइसेसिंग कोचिंग कोर्स में हिस्सा ले रहे हैं जिसकी शुरुआत आज यहां हुई.

इस कोर्स का लक्ष्य खिलाडियों को भविष्य में कोच की भूमिका के लिए तैयार करना है. एफपीएआई की विज्ञप्ति के अनुसार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के तकनीकी निदेशक स्काट ओ डोनेल बुधवार तक ईस्ट बंगाल क्लब में इस कोर्स का संचालन करेंगे. कोर्स में लगभग 25 पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >