लंदन : फीफा के अध्यक्ष पद के चुनाव का निरीक्षण कर रहे डोमेनिको स्काला ने आज सेप ब्लाटर के चेताया कि वे अध्यक्ष पद से इस्तीफे के अपने वादे से मुकरें नहीं. स्काला ने कहा कि फीफा में जरुरी सुधारों के लिये नेतृत्व में बदलाव लाजमी है. इससे पहले एक स्विस अखार ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा था कि ब्लाटर अफ्रीका और एशिया से समर्थन मिलने के बाद अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहते हैं.
फीफा ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की. ब्लाटर ने पांचवीं बार अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के चार दिन बाद ही दो जून को इस्तीफे की घोषणा की थी. फीफा की आडिट समिति के प्रमुख स्काला ने कहा कि ब्लाटर को अपना वादा याद रखना होगा.
