भारतीय हॉकी टीम ने अभ्यास मैच में फ्रांस को 1-0 से हराया

बेल्जियम : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 20 जून से शुरु हो रहे फिंट्रो एफआईएच विश्व लीग सेमीफाइनल से पूर्व आज यहां अपने पहले अभ्यास मैच में फ्रांस को 1-0 से हराया. मैच का एकमात्र गोल भारत के रुपिंदर पाल सिंह ने 23वें मिनट में किया. मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने काफी तेजी […]

बेल्जियम : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 20 जून से शुरु हो रहे फिंट्रो एफआईएच विश्व लीग सेमीफाइनल से पूर्व आज यहां अपने पहले अभ्यास मैच में फ्रांस को 1-0 से हराया. मैच का एकमात्र गोल भारत के रुपिंदर पाल सिंह ने 23वें मिनट में किया.

मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने काफी तेजी दिखाई. दोनों टीमों ने आक्रमण करते हुए शुरुआत में बढ़त बनाने की कोशिश की लेकिन पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं दाग सकी. दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपने हमले तेज किए और 23वें मिनट में रुपिंदर ने पेनल्टी कार्नर पर गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई. बाद में यह मैच का एकमात्र गोल साबित हुआ.भारतीय टीम दूसरे अभ्यास मैच में मेजबान बेल्जियम से भिडेगी. भारत को टूर्नामेंट के पहले मैच में 20 जून को फ्रांस से ही भिड़ना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >