मणिपुर छोड़ने की खबरें बकवास : एमसी मैरीकॉम

नयी दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम ने इन खबरों को बकवास करार दिया कि वह बढ़ती आतंकी घटनाओं के कारण अपने घरेलू राज्य मणिपुर को छोड़ने पर विचार कर रही हैं. मैरीकोम ने कहा कि राष्ट्रीय दैनिक ने उनके हवाले से गलत बयानबाजी की कि वह उत्तर पूर्व के आतंकी संगठन […]

नयी दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम ने इन खबरों को बकवास करार दिया कि वह बढ़ती आतंकी घटनाओं के कारण अपने घरेलू राज्य मणिपुर को छोड़ने पर विचार कर रही हैं. मैरीकोम ने कहा कि राष्ट्रीय दैनिक ने उनके हवाले से गलत बयानबाजी की कि वह उत्तर पूर्व के आतंकी संगठन के इस महीने सेना के 18 कर्मचारियों की हत्या किए जाने के बाद मणिपुर छोड़ने पर विचार कर रही हैं.

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकोम ने बयान में कहा, प्रिय मित्रों, इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के संदर्भ में, मैं विनम्रता और निष्ठा से घोषित करती हूं कि मणिपुर में आतंकवाद की स्थिति को लेकर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा, मैंने कभी मणिपुर से जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मैं मणिपुर की निवासी हूं और हमेशा इस पर बरकार रहूंगी और मुझे गर्व है कि मैं दिल से भारतीय हूं. जय हिंद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >