एस-हर्टोगेनबाश (नीदरलैंड) : लिएंडर पेस और डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में आज यहां निकोलस माहुत और पियरे ह्युग्वेस हर्बर्ट की फ्रांस की जोडी के हाथों शिकस्त के साथ एटीपी टापशेल्फ ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
भारत और कनाडा की जोड़ी को 604155 यूरो इनामी ग्रास कोर्ट प्रतियोगिता के अंतिम आठ के मुकाबले में एक घंटे और 25 मिनट में 4-6, 6-7 से हार झेलनी पडी. पेस और नेस्टर की जोडी को चार ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन टीम इसमें से एक का भी फायदा नहीं उठा पाई.
दूसरी वरीय जोड़ी ने पांच ब्रेक प्वाइंट भी बचाए लेकिन माहुत और हर्बर्ट ने पहला सेट एक ब्रेक की बदौलत जीतने के बाद दूसरा सेट टाईब्रेकर में जीतकर मैच अपने नाम किया.
