बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी मर्सिडिज कप के क्वार्टर फाइनल में

स्टुटगार्ट : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया ने मार्लिन किलिक और फ्रैंक मोजर की जोड़ी को हराकर 642,070 यूरो के मर्सिडिज कप टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आज यहां प्रवेश कर लिया. चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय और रोमानियाई जोड़ी को किलिक और मोजर की जोड़ी ने कडी टक्कर दी लेकिन […]

स्टुटगार्ट : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया ने मार्लिन किलिक और फ्रैंक मोजर की जोड़ी को हराकर 642,070 यूरो के मर्सिडिज कप टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आज यहां प्रवेश कर लिया.

चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय और रोमानियाई जोड़ी को किलिक और मोजर की जोड़ी ने कडी टक्कर दी लेकिन बोपन्ना और मर्जिया ने 70 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें 6-3 7-6 से हरा दिया. बोपन्ना और मर्जिया ने पहले सेट के शुरुआत में ही प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस को तोड़कर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. हालांकि, दूसरा सेट को जीतने के लिए उन्हें खासा संघर्ष करना पडा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >