कराची : भारतीय उच्चायोग ने 11 जून से नयी दिल्ली में होने वाली एशियाई कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने के इच्छुक पाकिस्तानी पहलवानों और अधिकारियों के एक दल को वीजा देने से मना कर दिया है. इस बात को यहां मीडिया रिपोर्ट में कही गयी है.
डान न्यूज ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने यह कहते हुए पाकिस्तानी पहलवानों को वीजा देने से इंकार कर दिया कि पाकिस्तान कुश्ती महासंघ ने समय पर कागजात नहीं जमा कराये. पाकिस्तान कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने भारत के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने समय पर सभी जरुरी दस्तावेज भेज दिये थे. अधिकारी ने कहा हम लोगों ने सभी जरुरी कागजात समय पर भेज दिये थे और आवेदन लंबे समय तक भारतीय उच्चायोग में पड़ा हुआ था.
