एशियाई एथलेटिक्स के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

नयी दिल्ली : चीन के वुहान में कल संपन्न एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के सभी 13 खिलाडियों को खेल मंत्रालय उनकी उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार देगा. भारत की 59 सदस्यीय टीम चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक के साथ चीन और कतर के बाद तीसरे स्थान पर रही. […]

नयी दिल्ली : चीन के वुहान में कल संपन्न एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के सभी 13 खिलाडियों को खेल मंत्रालय उनकी उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार देगा. भारत की 59 सदस्यीय टीम चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक के साथ चीन और कतर के बाद तीसरे स्थान पर रही.

खेल मंत्रालय की संशोधित योजना के मुताबिक प्रत्येक दो साल में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को साढे सात लाख रुपये जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: पांच और ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे.

ललिता बाबर (3000 मीटर स्टेपलचेज), टिंटु लुका (800 मीटर), विकास गौडा (चक्का फेंक) और इंदरजीत सिंह (गोल फेंक) ने स्वर्ण पदक जीते थे. इनमें से प्रत्येक को इनकी उपलब्धियों के लिए साढे सात लाख रुपये दिए जाएंगे.

एमआर पूवम्मा (400 मीटर), जी लक्ष्मणन (10000 मीटर), लिक्सी जोसफ (हेप्टाथलन), जिंसन जानसन (800 मीटर) और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक जीते जबकि धरमबीर सिंह (200 मीटर), लक्ष्मणन (5000 मीटर), पूर्णिमा हेमब्राम (हेप्टाथलन) और सरबानी नंदा (200 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >