स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो चाहते हैं फुटबॉल जगत में हो बदलाव, मांगा सीबीएफ के प्रमुख का इस्तीफा
रियो डी जेनेरियो : फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा पर लगे रिश्वतखोरी की आरोपों के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने देश की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था के प्रमुख मार्को पोलो डेल नेरो से इस्तीफे की मांग की है. ब्राजील की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था सीबीएफ के प्रमुख पद पर आसीन जोस मारिया मारिन के […]
रियो डी जेनेरियो : फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा पर लगे रिश्वतखोरी की आरोपों के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने देश की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था के प्रमुख मार्को पोलो डेल नेरो से इस्तीफे की मांग की है.
ब्राजील की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था सीबीएफ के प्रमुख पद पर आसीन जोस मारिया मारिन के बाद नेरो ने सीबीएफ प्रमुख का पद संभाला था। 15 करोड़ की रिश्वतखोरी के आरोप में फीफा के जिन अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें जोस मारिया मारिन भी शामिल हैं.
रोनाल्डो ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि फुटबॉल में बदलाव की जरूरत है, ताकि वह भ्रष्टाचार की चंगुल से निकल सके. इसके लिए यह जरूरी है कि अभी जो भी व्यक्ति पदासीन है, वह इस्तीफा दे. तभी इस खेल को बचाया जा सकता है.