फीफा मुख्यालय में ब्लाटर का खडे होकर अभिवादन, नम हुई आंखें

ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर का आज यहां विश्व फुटबाल की शीर्ष संस्था के मुख्यालय पर कई मिनटों तक खडे होकर अभिवादन किया गया. स्विटजरलैंड के इस 79 वर्षीय खेल प्रशासक ने पांचवीं बार अध्यक्ष बनने के बाद कल इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था. वह स्टाफ के करीब 400 सदस्यों को संबोधित […]

ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर का आज यहां विश्व फुटबाल की शीर्ष संस्था के मुख्यालय पर कई मिनटों तक खडे होकर अभिवादन किया गया. स्विटजरलैंड के इस 79 वर्षीय खेल प्रशासक ने पांचवीं बार अध्यक्ष बनने के बाद कल इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था. वह स्टाफ के करीब 400 सदस्यों को संबोधित करते हुए जज्बाती हो गए.

एक सूत्र ने कहा , उन्होंने लगभग वही कहा जो कल प्रेस कांफ्रेंस में कहा था. उन्होंने कहा, वह सामान्य थे और फीफा स्टाफ से बातचीत कर रहे थे. स्टाफ उनके अभिवादन में कई मिनट खडा रहा. ब्लाटर जज्बाती हो गए थे लेकिन उनकी आंखें भीगी नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >