कतर फुटबॉल संघ ने इंग्लिश फुटबॉल प्रमुख डाइके पर जवाबी हमला किया

दोहा : कतर फुटबॉल संघ ने आज इंग्लिश फुटबाल प्रमुख ग्रेग डाइके के इन दावों को खारिज किया कि 2022 विश्व कप के आयोजन फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के इस्तीफे से नर्वस होंगे. कतर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शेख हमद बिन खलीफा बिन अहमद अल थानी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि […]

दोहा : कतर फुटबॉल संघ ने आज इंग्लिश फुटबाल प्रमुख ग्रेग डाइके के इन दावों को खारिज किया कि 2022 विश्व कप के आयोजन फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के इस्तीफे से नर्वस होंगे. कतर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शेख हमद बिन खलीफा बिन अहमद अल थानी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कतर के पास छिपाने के लिये कुछ नहीं है. उन्होंने डाइके से कहा कि वह अपना ध्यान इंग्लैंड टीम को टूर्नामेंट जीतने के लायक बनाने पर लगाये.

उन्होंने कहा, हमने गार्शिया की जांच में पूरी मदद की है और हम पर किसी तरह के गलत काम का आरोप नहीं है. हम फीफा विश्व कप 2018 और 2022 की मेजबानी प्रक्रिया को लेकर स्विस अटार्नी जनरल की जांच का स्वागत करते हैं.

उन्होंने कहा, हम डाइके से अनुरोध करेंगे कि कानून को अपना काम करने दें और अपना फोकस इंग्लैंड की ऐसी टीम तैयार करने पर लगाये जो कतर में 2022 फीफा विश्व कप जीत सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >