92 साल की बुजुर्ग महिला ने रचा इतिहास, दुनिया की सबसे उम्रदराज मैराथन धाविका बनीं
सान डिएगो : कैंसर को मात देने वाली 92 बरस की हैरिएट थाम्पसन दुनिया की सबसे उम्रदराज मैराथन धाविका बन गई. उत्तरी कैरोलिना की थाम्पसन ने कल यहां राक एंड रोल मैराथन सात घंटे 24 मिनट और 36 सेकंड में पूरी की. उन्होंने बाद में कहा, मैं ठीक हूं. सभी से काफी प्यार मिल रहा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सान डिएगो : कैंसर को मात देने वाली 92 बरस की हैरिएट थाम्पसन दुनिया की सबसे उम्रदराज मैराथन धाविका बन गई. उत्तरी कैरोलिना की थाम्पसन ने कल यहां राक एंड रोल मैराथन सात घंटे 24 मिनट और 36 सेकंड में पूरी की.
उन्होंने बाद में कहा, मैं ठीक हूं. सभी से काफी प्यार मिल रहा है. उनके पति का जनवरी में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उन्होंने कहा, मैराथन हमेशा कठिन होती है लेकिन यह साल काफी खराब था. पति के बीमार होने से मैं अभ्यास नहीं कर सकी. उनका जनवरी में निधन हो गया और फिर मैने अपने मैर का इलाज कराया. मुझे खुशी है कि मैं मैराथन पूरी कर सकी.
इससे पहले सबसे उम्रदराज मैराथन धाविका ग्लेडीस बरिल थी जिन्होंने 92 वर्ष और 19 दिन की उम्र में 2010 होनोलूलू मैराथन पूरी की थी.