सिंधु बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 14वें स्थान पर खिसकी

नयी दिल्ली : युवा भारतीय शटलर पी वी सिंधु विश्व बैडमिंटन महासंघ की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में महिला वर्ग में दो पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गयी. साइना नेहवाल हालांकि नंबर एक पर बनी हुई हैं. वह सिडनी में आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय खिलाड़ी […]

नयी दिल्ली : युवा भारतीय शटलर पी वी सिंधु विश्व बैडमिंटन महासंघ की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में महिला वर्ग में दो पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गयी. साइना नेहवाल हालांकि नंबर एक पर बनी हुई हैं. वह सिडनी में आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं. पुरुषों के वर्ग में किदांबी श्रीकांत चौथे स्थान पर बने हुए हैं. पारुपल्ली कश्यप और एच एस प्रणय एक एक पायदान ऊपर क्रमश: 12वें और 14वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >