खिलाडियों के लिए अच्‍छे दिन, ओलंपिक में गोल्‍ड जीतने पर मिलेंगे 75 लाख

खिलाडियों के लिए अब अच्‍छे दिन आने वाले हैं. खेल मंत्रालय ने ओलंपिक सहीत राष्‍ट्रमंडल खेलों में खिलाडियों को और उनके कोच को दी जाने वाली पुरस्‍कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की है. खेल मंत्रालय की ओर से जो घोषणा की गयी है उसके अनुसार अब ओलंपिक में देश के लिए गोल्‍ड मेडल […]

खिलाडियों के लिए अब अच्‍छे दिन आने वाले हैं. खेल मंत्रालय ने ओलंपिक सहीत राष्‍ट्रमंडल खेलों में खिलाडियों को और उनके कोच को दी जाने वाली पुरस्‍कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की है.

खेल मंत्रालय की ओर से जो घोषणा की गयी है उसके अनुसार अब ओलंपिक में देश के लिए गोल्‍ड मेडल जीतने वाले खिलाडियों को पुरस्‍कार के तौर पर 75 लाख रुपये दिये जाएंगे. वहीं विश्वचैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्‍ट्रमंडल खेलों में गोल्‍ड जीतने वाले खिलाडियों को 30 लाख रुपये दिये जाएंगे. नये पुरस्‍कार राशि की घोषणा मंगलवार को किया गया.

गौरतलब हो कि पहले खिलाडियों को ओलंपिक में स्‍वर्ण जीतने पर 50 लाख, रजत जीतने पर 30 लाख और कांस्‍य पदक जीतने पर 20 लाख की पुरस्‍कार राशि दी जाती थी. अब खिलाडियों को गोल्‍ड जीतने पर 75 लाख, रजत मेडल पर 50 लाख और कांस्‍य पदक जीतने पर 30 लाख की राशि प्रदान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >