कोलकाता : इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी (एनईयूएफसी) ने खुद को आईलीग क्लब शिलांग लाजोंग एफसी से अलग कर लिया है और बॉलीवुड अभिनेता जान अब्राहिम अब क्लब के मुख्य मालिक बन गए हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
सूत्र ने बताया, जान अब्राहिम ने नार्थईस्ट यूनाईटेड फुटबॉल क्लब में शिलांग लाजोंग की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है. शर्तों पर आपसी सहमति बन गई है और जान अब्राहिम क्लब के मुख्य प्रमोटर होंगे. इस तरह की खबरें भी हैं कि एनईयूएफसी दक्षिण अमेरिका के विदेशी क्लब के साथ तकनीकी साझेदारी के लिए बातचीत कर रहा है लेकिन फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
एनईयूएफसी ने इस बीच एफसी गोवा और डेम्पो के होलीचरण नार्जरी से अनबंध किया है जबकि एटलेटिको डि कोलकाता और सलगावकर एफसी के संजू प्रधान भी टीम से जुड गए हैं. टीम ने शिलांग लाजोंग के पांच खिलाडियों को रिटेन भी किया है.
