जेटली अब मुख्य संरक्षक नहीं : डीडीसीए

नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आज स्पष्ट किया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अब डीडीसीए के मुख्य संरक्षक नहीं है और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. एक पत्रिका में छपी रिपोर्ट पर डीडीसीए ने बयान जारी करके कहा कि उन्होंने पिछले साल […]

नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आज स्पष्ट किया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अब डीडीसीए के मुख्य संरक्षक नहीं है और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

एक पत्रिका में छपी रिपोर्ट पर डीडीसीए ने बयान जारी करके कहा कि उन्होंने पिछले साल छह दिसंबर को त्यागपत्र दे दिया था. डीडीसीए ने अपने दावे की सबूत के तौर पर त्यागपत्र की प्रति भी भेजी है. पत्रिका ने हाल में डीडीसीए पर रिपोर्ट में दावा किया था कि जेटली अब भी इस क्रिकेट संघ के मुख्य संरक्षक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >