दर्शकों ने सदी के मुकाबले को धोखा बताकर पैसे वापस करने की मांग की

लॉस वेगास : देश भर के मुक्केबाजी प्रेमियों और उनके वकीलों ने मैनी पेकियाओ और फ्लॉयड मेवेदर जूनियर के बीच बहुप्रचारित मुकाबले को धोखा करार देते हुए अपने पैसे वापस करने की मांग की है. पेकियाओ के खिलाफ कम-से-कम 32 मुकदमे दर्ज किये गये है. उन पर आरोप लगाया है कि मैच से पहले उन्हें […]

लॉस वेगास : देश भर के मुक्केबाजी प्रेमियों और उनके वकीलों ने मैनी पेकियाओ और फ्लॉयड मेवेदर जूनियर के बीच बहुप्रचारित मुकाबले को धोखा करार देते हुए अपने पैसे वापस करने की मांग की है.

पेकियाओ के खिलाफ कम-से-कम 32 मुकदमे दर्ज किये गये है. उन पर आरोप लगाया है कि मैच से पहले उन्हें अपने कंधे की चोट के बारे में खुलासा करना चाहिए था. इस मुकाबले में मेवेदर जूनियर ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. मुकदमों में इसे सदी का मुकाबला के बजाय सदी का सबसे बड़ा छल बताया गया है.

टेक्सॉस में दायर किये गये एक मुकदमे में यह कहा गया है यह मुकाबला बहुत अच्छा नहीं था. नहीं मनोरंजक था और न ही उत्साह का संचार करने वाला. यह बहुत धीमा और उबाउ मैच था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >