ऑडी 8 एलएमएस कप की दूसरी रेस में आदित्य पटेल को पोडियम फिनिश

योंगामा : भारत के आदित्य पटेल ने कोरिया इंटरनेशनल सर्किट पर ऑडी 8 एलएमएस कप की दूसरी रेस में कड़े मुकाबले के बाद पोडियम फिनिश हासिल किया.पहली रेस में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. क्वालीफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहने के बाद आदित्य ने अच्छी शुरुआत की हालांकि एक दूसरे ड्राइवर ने […]

योंगामा : भारत के आदित्य पटेल ने कोरिया इंटरनेशनल सर्किट पर ऑडी 8 एलएमएस कप की दूसरी रेस में कड़े मुकाबले के बाद पोडियम फिनिश हासिल किया.पहली रेस में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. क्वालीफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहने के बाद आदित्य ने अच्छी शुरुआत की हालांकि एक दूसरे ड्राइवर ने पीछे से उन्हें टक्कर मारी.

इससे वह 18वें स्थान पर खिसक गये लेकिन बाद में जल्दी रफ्तार पकड़ते हुए छठे स्थान पर आ गये. उनसे आगे चल रहे दो ड्राइवरों को सजा मिलने के कारण वह चौथे स्थान पर आ गये.दूसरी रेस में वह ग्रिड पर छठे स्थान पर थे और जल्दी ही दूसरे स्थान पर पहुंच गए. आखिर में वह तीसरे स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >