आईओए प्रमुख को बाहर करने की मांग तेज हुई

नयी दिल्ली : कम से कम 10 राष्ट्रीय खेल महासंघों और छह राज्य ओलंपिक इकाइयों ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की खुलकर मांग करते हुए आम सभा की विशेष बैठक बुलाने की अपील की है. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ, भारतीय तलवारबाजी संघ, भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन, भारतीय आइस […]

नयी दिल्ली : कम से कम 10 राष्ट्रीय खेल महासंघों और छह राज्य ओलंपिक इकाइयों ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की खुलकर मांग करते हुए आम सभा की विशेष बैठक बुलाने की अपील की है.

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ, भारतीय तलवारबाजी संघ, भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन, भारतीय आइस हॉकी संघ और भारतीय आइस स्केटिंग संघ उन नवीनतम राष्ट्रीय खेल महासंघों में शामिल हैं जिन्होंने रामचंद्रन को शीर्ष पद से हटाने की मांग की है. भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के के गोविंदराज ने भी रामंचद्रन को बाहर करने की मांग की है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनके संघ को आईओए से मान्यता मिली है या नहीं.

राष्ट्रीय खेल महासंघों ने आईओए अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को लगभग समान शब्दों वाले पत्र में लिखा है, आईओए संविधान के नियम आठ (एक) और (दो) के अंतर्गत हम भारतीय बैडमिंटन संघ आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन के खिलफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हैं. हम आपसे आग्रह करते हैं कि आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आईओए की आम सभा की विशेष बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाए. हॉकी इंडिया, भारतीय बैडमिंटन संघ, माडर्न पेंटाथलन, भारतीय बोलिंग महासंघ और भारतीय हैंडबाल महासंघ पहले ही रामचंद्रन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग करते हुए आईओए की आम सभा की विशेष बैठक बुलाने का आग्रह कर चुके हैं.
राज्य ओलंपिक संघों में रामचंद्रन को बाहर करने के अभियान में मध्यप्रदेश, चंडीगढ और कर्नाटक भी जुड गए हैं. इससे पहले बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के खेल संघ इस कदम का समर्थन कर चुके हैं. इस तरह के संकेत हैं कि महाराष्ट्र, त्रिपुरा और अंडमान एवं निकोबार के राज्य ओलंपिक संघों ने भी रामचंद्रन को बाहर करने की मांग का समर्थन किया है लेकिन अपने रुख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
आईओए संविधान के अनुसार अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्यों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए वोट करने वाले सदस्यों के बीच दो तिहाई बहुमत हासिल करना जरुरी है. इस तरह की बैठक के लिए कोरम आईओए के कुल सदस्यों का तीन चौथाई होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >