देश भर में 119 प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा साई

नयी दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर में अनुबंध के आधार पर 100 से अधिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा ताकि चुनिंदा खेलों में उनकी उपलब्धता बढायी जा सके. देश में खेलों के विकास के लिए काम करने की अपनी नीति पर चलते हुए साई ने एक साल की शुरुआती अवधि के लिए अनुबंध […]

नयी दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर में अनुबंध के आधार पर 100 से अधिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा ताकि चुनिंदा खेलों में उनकी उपलब्धता बढायी जा सके. देश में खेलों के विकास के लिए काम करने की अपनी नीति पर चलते हुए साई ने एक साल की शुरुआती अवधि के लिए अनुबंध आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं.

साई ने 19 सालों के बाद पिछले साल फरवरी में नियमित आधार पर 172 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की थी और यह दूसरी बार है जब वह इतने बडे पैमाने पर भर्ती अभियान चलाएगा. पहल के तहत दो अलग अलग क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें से एक साई पूर्वोत्तर केंद्रों इंफाल और गुवाहाटी (जिसके दायरे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम आएंगे) के लिए और दूसरा बाकी पूरे देश के लिए होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >