एशियाई 6-रेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे कोठारी और दमानी
मुंबई : सौरव कोठारी, बृजेश दमानी और कमल चावला ईरान में इस महीने होने वाली चौथी एशियाई 6-रेड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. आज जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार भारत 24 से 31 मई तक किश आइलैंड में होने वाली तीसरी एशियाई टीम चैम्पियनशिप में भी दो टीमें उतार रहा है. टीम चैम्पियनशिप के […]
मुंबई : सौरव कोठारी, बृजेश दमानी और कमल चावला ईरान में इस महीने होने वाली चौथी एशियाई 6-रेड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
आज जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार भारत 24 से 31 मई तक किश आइलैंड में होने वाली तीसरी एशियाई टीम चैम्पियनशिप में भी दो टीमें उतार रहा है. टीम चैम्पियनशिप के लिए टीम इस प्रकार है.
टीम ए: वरुण मदान, कमल चावला और फैजल खान.
टीम बी: धरमिंदर लिली, शाहबाज खान और देवेंद्र जोशी.