टाइगर वुड्स और लिंडसे वान के बीच ब्रेकअप

लॉस एंजिलस : दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स और उनकी स्कीइंग स्टार प्रेमिका लिंडसे वान तीन साल के रिश्ते के बाद अलग हो गये हैं. लिंडसे ने कल अपने फेसबुक पेज पर बयान में वुड्स से अलग होने की पुष्टि की.उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्रमों में मेल नहीं बैठा पाने के कारण […]

लॉस एंजिलस : दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स और उनकी स्कीइंग स्टार प्रेमिका लिंडसे वान तीन साल के रिश्ते के बाद अलग हो गये हैं. लिंडसे ने कल अपने फेसबुक पेज पर बयान में वुड्स से अलग होने की पुष्टि की.उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्रमों में मेल नहीं बैठा पाने के कारण उन्हें अलग होना पड़ा.

लिंडसे ने कहा, लगभग तीन साल एक साथ रहने के बाद, टाइगर और मैंने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से हम दोनों का जीवन काफी व्यस्त है जिसके कारण हमें अपना अधिकांश समय अलग अलग बिताने को बाध्य होना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >