डेविड बेकहैम ने परिवार के साथ मनाया 40वां जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर तसवीरें की साझा

लॉस एंजिलिस : पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहैम ने मोरक्को में अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मनाया. यूएस मैगजीन के अनुसार, अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम बिरादरी में शामिल हुए पूर्व फुटबॉलर ने इसपर अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा कीं. इस मौके को विक्टोरिया (41) ने हैप्पी बर्थडे के बैनर, जन्मदिन की […]

लॉस एंजिलिस : पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहैम ने मोरक्को में अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मनाया. यूएस मैगजीन के अनुसार, अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम बिरादरी में शामिल हुए पूर्व फुटबॉलर ने इसपर अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा कीं. इस मौके को विक्टोरिया (41) ने हैप्पी बर्थडे के बैनर, जन्मदिन की टोपियों से सजाकर उसे खास बना दिया.

https://www.facebook.com/Beckham/posts/10152664419111571:0
https://instagram.com/p/2MbkEpzWVc/
https://www.facebook.com/Beckham/posts/10152664434996571:0

इस खास मौके पर स्पाइस गर्ल्स की गेरी हॉलीवेल, मेलानी चिशोम और एम्मा बंटन ने डेविड बेकहैम के लिए विक्टोरिया बेकहैम की ओर से आयोजित खास रात्रिभोज में हिस्सा लिया.

ई ऑनलाइन के अनुसार जश्न में शामिल हुईं ईवा लोंगोरिया ने लिखा, मैं नयी स्पाइस गर्ल हूं. बर्थडे ब्वॉय के साथ रात्रिभोज के बाद विक्टोरिया ने लिखा, परिवार और दोस्तों के साथ ये खास शाम रही. डेविड बेकहैमने भी जवाब में लिखा, इस लाजवाब दिन के लिए मेरी खूबसूरत पत्नी को शुक्रिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >