अगले साल अप्रैल से शुरु होगा फॉर्मूला वन का सत्र

मेलबर्न : अगले साल फॉर्मूला वन का सत्र अपेक्षाकृत देरी से शुरु होगा क्योंकि फॉर्मूला वन कैलेंडर की ऑस्ट्रेलिया में होने वाला पहली रेस अप्रैल के लिए टाल दी गयी है. आयोजकों ने आज बताया कि मेलबर्न ग्रां प्री फॉर्मूला वन कैलेंडर का पहला रेस बना रहेगा लेकिन फॉर्मूला वन सत्र में कम समय में […]

मेलबर्न : अगले साल फॉर्मूला वन का सत्र अपेक्षाकृत देरी से शुरु होगा क्योंकि फॉर्मूला वन कैलेंडर की ऑस्ट्रेलिया में होने वाला पहली रेस अप्रैल के लिए टाल दी गयी है.

आयोजकों ने आज बताया कि मेलबर्न ग्रां प्री फॉर्मूला वन कैलेंडर का पहला रेस बना रहेगा लेकिन फॉर्मूला वन सत्र में कम समय में ज्यादा रेस कराने के लिए यह तीन अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. 2016 में फॉर्मूला वन का सत्र नवंबर में खत्म होगा.

मेलबर्न ग्रां प्री आमतौर पर मार्च के मध्य में आयोजित होता है. इससे पहले केवल एक बार 2006 में यह रेस अप्रैल में हुई थी. तब मेलबर्न में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम को देखते हुए ऐसा किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >