सानिया ने दिलायी भारत को जीत

हैदराबाद : भारतीय कप्तान सानिया मिर्जा के शानदार खेल से भारत ने एशिया ओसियाना ग्रुप दो फेड कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को यहां फिलीपीन्स को 2-1 से हराया. भारत की प्रार्थना थोम्बारे ने अन्ना क्लेराइस पातरिमोनियो को 6-3, 6-1 से हराया. अंकिता रैना हालांकि कैथरिना लेनहर्ट से 2-6 7-5 7-5 से हार […]

हैदराबाद : भारतीय कप्तान सानिया मिर्जा के शानदार खेल से भारत ने एशिया ओसियाना ग्रुप दो फेड कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को यहां फिलीपीन्स को 2-1 से हराया. भारत की प्रार्थना थोम्बारे ने अन्ना क्लेराइस पातरिमोनियो को 6-3, 6-1 से हराया. अंकिता रैना हालांकि कैथरिना लेनहर्ट से 2-6 7-5 7-5 से हार गयी. सानिया और थोम्बारे ने इसके बाद युगल मैच में 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की. इससे भारत एशिया ओसियाना क्षेत्र ग्रुप एक में पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >