विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारत की नजरें ज्यादा पदक जीतने पर

चेंगडू : दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाडी कोनेरु हंपी की अगुवाई में भारतीय महिला टीम यहां शुरु होने वाली विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप में अधिक से अधिक पदक जीतने के इरादे से उतरेगी. हाल ही में विश्व महिला चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई हम्पी भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी. टीम में ग्रैंडमास्टर […]

चेंगडू : दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाडी कोनेरु हंपी की अगुवाई में भारतीय महिला टीम यहां शुरु होने वाली विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप में अधिक से अधिक पदक जीतने के इरादे से उतरेगी. हाल ही में विश्व महिला चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई हम्पी भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी. टीम में ग्रैंडमास्टर डी हरिका और महिला ग्रैंडमास्टर पद्मिनी राउत भी हैं. इस टूर्नामेंट में दुनिया की दस टीमें भाग ले रही हैं.

पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन सौम्या स्वामीनाथन और दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन मेरी एन गोम्स भी भारतीय टीम में शामिल हैं. हम्पी के बिना शतरंज ओलंपियाड में औसत प्रदर्शन के बाद भारत के विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की उम्मीद कम थी लेकिन उसे वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिल गया.

राउंड राबिन टूर्नामेंट में नौ दौर होंगे और सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली टीम विजयी घोषित की जायेगी. हर मैच जीतने पर दो अंक मिलेंगे और टाई होने पर दोनों टीमों को एक एक अंक दिया जायेगा. पांच में से चार खिलाड़ी हर दौर में खेलेंगे. भारत को चीन, रूस, आर्मेनिया और जार्जिया से कड़ी चुनौती मिल सकती है. अमेरिका , पोलैंड, आर्मेनिया, मिस्र और कजाखिस्तान की टीमें भी इसमें खेल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >