नंबर वन की रैंकिंग मिलते ही ट्विटर पर सानिया को मिली बधाई

नयी दिल्ली : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के युगल रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने के बाद आज ट्विटर पर उन्हें कई हस्तियों ने बधाई दी. लिएंडर पेस के साथ नंबर वन रह चुके महेश भूपति ने लिखा, ‘सानिया मिर्जा शीर्ष पर. मुझे गर्व है. कडी मेहनत और परिवार के त्याग से यह संभव हुआ. […]

नयी दिल्ली : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के युगल रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने के बाद आज ट्विटर पर उन्हें कई हस्तियों ने बधाई दी.

लिएंडर पेस के साथ नंबर वन रह चुके महेश भूपति ने लिखा, ‘सानिया मिर्जा शीर्ष पर. मुझे गर्व है. कडी मेहनत और परिवार के त्याग से यह संभव हुआ. आगे और कामयाबी पाओ.’

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ‘पहले साइना और अब सानिया. भारतीय महिलायें नंबर वन पर पहुंचकर हमें गौरवान्वित कर रही हैं.’ इसी प्रकार कई और बड़े हस्तियों ने सानिया को उनके नंबर वन बनने पर बधाई दी. जबकि सानिया ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने जीवन में नंबर वन बनने का सपना देखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >