अगर मेरे जीवन पर फिल्‍म बनती है तो दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख हों हीरो : साइना नेहवाल

भोपाल : बैडमिंटन जगत में भारत का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने कहा है कि अगर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए उनके जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंटरी बनती है, तो उन्हें इससे कोई परहेज नहीं है. साइना ने आज यहां टीटी नगर स्टेडियम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, वैसे […]

भोपाल : बैडमिंटन जगत में भारत का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने कहा है कि अगर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए उनके जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंटरी बनती है, तो उन्हें इससे कोई परहेज नहीं है.

साइना ने आज यहां टीटी नगर स्टेडियम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, वैसे भी मेरे जीवन में क्या-क्या चल रहा है, सभी लोग देख रहे है और जानते हैं. यदि मूवी आये तो उसमें बैडमिंटन खेल को ही दिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि मेरे जीवन पर आधारित कोई फिल्म या डाक्यूमेंटरी बनायी जाती है, तो उसे बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने के लिए बनायी जानी चाहिए, न कि मुझे दिखाने के लिए.

साइना ने कहा, अब तक खिलाड़ियों पर आधारित जो भी फिल्म जैसे भाग मिल्खा भाग एवं मेरीकोम आयी हैं, वे रनिंग स्पोर्ट्स हैं, जबकि बैडमिंटन पूरी तरह से तकनीकी खेल है और इसको बनाने के लिए तकनीक भी सीखने पडेंगे, जो कि इतना सरल नहीं है. इसलिए यह इतना आसान नहीं है कि आप बैडमिंटन के खिलाड़ी पर आधारित कोई फिल्म बना लें.

उन्होंने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी पर आधारित कोई फिल्म बनाने के लिए कुछ समय लगेगा, लेकिन मेरा मानना है कि यदि मेरे जीवन पर कोई फिल्म बनायी जाती है, तो इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्पष्ट रूप से फिट रहेगी, क्योंकि वह एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी भी है. जब उनसे पूछा गया कि यदि उनके जीवन पर आधारित फिल्म में दीपिका के साथ वह किसे अभिनेता देखना चाहेंगी, तो साइना ने झट से उत्तर दिया, मैं इसमें शाहरुख खान को दीपिका के साथ हीरो देखना चाहती हूं.

साइना आज यहां मध्यप्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विक्रम अवॉर्ड समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने आयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >