सरदार सिंह आज के मैच के लिए फीट

भुवनेश्वर : कप्तान सरदार सिंह की फिटनेस को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए भारतीय हॉकी के हाई परफार्मेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा कि यह स्टार मिडफील्डर चैंपियंस ट्रॉफी में आज जर्मनी के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिए 90 प्रतिशत मैच फिट है. सरदार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट […]

भुवनेश्वर : कप्तान सरदार सिंह की फिटनेस को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए भारतीय हॉकी के हाई परफार्मेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा कि यह स्टार मिडफील्डर चैंपियंस ट्रॉफी में आज जर्मनी के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिए 90 प्रतिशत मैच फिट है.

सरदार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी. ओल्टमेंस ने कहा , हमने आज सरदार की फिटनेस परखी. देखते हैं कि कोई रिएक्शन होता है क्या. उसे यकीन है कि वह आज खेलेगा. मुझे लगता है कि वह 90 प्रतिशत आश्वस्त है कि वह खेल सकता है. सरदार ने कहा , मैं अब फिट हूं. शुरुआत में अभ्यास के दौरान दिक्कत आयी लेकिन फिर मैं सहज हो गया. मुझे आज खेलने का यकीन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >