जब मैं नहीं खेलती, तभी मेरे बारे में बकवास नहीं लिखा जाता : सानिया

हैदराबाद : मीडिया पर कटाक्ष करते हुए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज कहा कि उनके बारे में तभी ‘बकवास’ नहीं लिखा जाता जब वह नहीं खेल रही होती है.सानिया ने सीआईआई यंग इंडियंस ‘ युवा सम्मेलन’ में कहा ,‘‘ जब मैं खेल नहीं रही होती हूं, तभी अखबार पढती हूं क्योंकि तभी मेरे […]

हैदराबाद : मीडिया पर कटाक्ष करते हुए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज कहा कि उनके बारे में तभी ‘बकवास’ नहीं लिखा जाता जब वह नहीं खेल रही होती है.सानिया ने सीआईआई यंग इंडियंस ‘ युवा सम्मेलन’ में कहा ,‘‘ जब मैं खेल नहीं रही होती हूं, तभी अखबार पढती हूं क्योंकि तभी मेरे बारे में बकवास नहीं लिखा जाता.’’ तीन बार की मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सानिया ने कहा कि अपने आत्मविश्वास के दम पर वह यहां तक पहुंची है.
उन्होंने कहा ,‘‘ मुङो नहीं लगता कि इन आलोचकों में से किसी ने कभी क्रिकेट का बल्ला या टेनिस का रैकेट पकडा होगा. हैरानी की बात है. आपको बस खुद पर भरोसा रखना जरुरी है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >