टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हुईं ''दुती चंद’, जताई खुशी

नयी दिल्ली: भारतीय धाविका दुती चंद को टाइम पत्रिका की दुनिया की सबसे प्रभावी 100 व्यक्तियों की सूची के विस्तार के अंतर्गत शुरू की गयी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया गया. यह सूची ‘टाइम’ पत्रिका ने शुरू की है जिसमें 100 उदीयमान सितारों को शामिल किया गया जो व्यवसाय, मनोरजंन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य […]

नयी दिल्ली: भारतीय धाविका दुती चंद को टाइम पत्रिका की दुनिया की सबसे प्रभावी 100 व्यक्तियों की सूची के विस्तार के अंतर्गत शुरू की गयी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया गया. यह सूची ‘टाइम’ पत्रिका ने शुरू की है जिसमें 100 उदीयमान सितारों को शामिल किया गया जो व्यवसाय, मनोरजंन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य और विज्ञान में भविष्य बनाने को तैयार हैं.

भारतीय धाविका हैं दुती चंद

दुती ने बयान में कहा, ‘मैं टाइम पत्रिका के इस सम्मान से खुश हूं. मैं लैंगिक समानता में भरोसा रखती हूं. मैं खेलों में युवा बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिये लड़ना जारी रखूंगी. ‘दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक अपने नाम किये थे और वह नैपोली में यूनिवर्सियाडे प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय धाविका बनी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >