रूस को 7-1 से रौंदकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्‍यो ओलंपिक के लिये किया क्वालीफाई

भुवनेश्वर : ओलंपिक में आठ बार के चैंपियन भारत ने दो चरण वाले एफआईएच पुरुष क्वालीफायर्स के दूसरे मैच में शनिवार को यहां रूस को 7-1 (दो मैचों का कुल योग 11-3) से हराकर अगले साल टोक्यो में होने वाले खेलों के लिये क्वालीफाई किया. इससे पहले महिला टीम ने अमेरिका को कुल योग में […]

भुवनेश्वर : ओलंपिक में आठ बार के चैंपियन भारत ने दो चरण वाले एफआईएच पुरुष क्वालीफायर्स के दूसरे मैच में शनिवार को यहां रूस को 7-1 (दो मैचों का कुल योग 11-3) से हराकर अगले साल टोक्यो में होने वाले खेलों के लिये क्वालीफाई किया.

इससे पहले महिला टीम ने अमेरिका को कुल योग में 6-5 से हराकर तोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की थी. विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष टीम ने विश्व में 22वें नंबर के रूस को पहले चरण के मैच में 4-2 से हराया था.

शनिवार को भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (23वें और 29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (48वें और 59वें) ने दो-दो जबकि ललित उपाध्याय (17वें), नीलकांत शर्मा (47वें) और अमित रोहिदास (60वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा. रूस ने शुरुआती क्षणों में ही बढ़त बना दी थी. उसकी तरफ से यह गोल अलेक्सी सोबोलेवस्की ने किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >