फेडरर ने करियर के 1500वें मैच में जीत दर्ज की

बासेल : रोजर फेडरर ने बासेल में अपने 10वें एटीपी स्विस इंडोर टेनिस खिताब के अभियान की शुरुआत जर्मनी के क्वालीफायर पीटर गोजोविक के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ की. स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने अपने करियर के 1500वें मैच में गोजोविक को 6-2 6-1 से हराया. फेडरर करियर का 103वां खिताब जीतने के […]

बासेल : रोजर फेडरर ने बासेल में अपने 10वें एटीपी स्विस इंडोर टेनिस खिताब के अभियान की शुरुआत जर्मनी के क्वालीफायर पीटर गोजोविक के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ की.

स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने अपने करियर के 1500वें मैच में गोजोविक को 6-2 6-1 से हराया. फेडरर करियर का 103वां खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं. फेडरर अपने गृहनगर में हो रहे टूर्नामेंट में 2018 में जीते खिताब की रक्षा करने की कोशिश में जुटे हैं.

इस जीत से टूर्नामेंट में उनकी जीत-हार का रिकार्ड 72-9 हो गया है. पिछली 12 बार से बासेल में फाइनल में जगह बनाने वाले फेडरर की यहां यह लगातार 21वीं जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >