जोकोविच ने जापान ओपन का खिताब जीता

तोक्यो : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कंधे की चोट से जुड़ी सभी चिंताओं को दूर करते हुए रविवार को यहां जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. कंधे की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने सर्बिया के जोकोविच ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफायर जान मिलमैन को 6-3, 6-2 से हराया.पहली […]

तोक्यो : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कंधे की चोट से जुड़ी सभी चिंताओं को दूर करते हुए रविवार को यहां जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता.

कंधे की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने सर्बिया के जोकोविच ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफायर जान मिलमैन को 6-3, 6-2 से हराया.पहली बार जापान में किसी टूर्नामेंट में खेल रहे जोकोविच ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया. बायें कंधे में चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने के बाद जोकोविच पहली बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >