सिंधू विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर खिसकी, कश्यप 25वें स्थान पर पहुंचे

नयी दिल्ली : विश्व चैंपियन पी वी सिंधू पिछले दो सप्ताह में लचर प्रदर्शन के कारण बीडब्ल्यूएफ की मंगलवार को जारी विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गयी है, लेकिन पारुपल्ली कश्यप को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह शीर्ष 25 में शामिल हो गये हैं. चीन ओपन और […]

नयी दिल्ली : विश्व चैंपियन पी वी सिंधू पिछले दो सप्ताह में लचर प्रदर्शन के कारण बीडब्ल्यूएफ की मंगलवार को जारी विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गयी है, लेकिन पारुपल्ली कश्यप को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह शीर्ष 25 में शामिल हो गये हैं.

चीन ओपन और कोरिया ओपन के पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधू पांच महीने बाद छठे नंबर पर खिसक गयी हैं तथा वह डेनमार्क और फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगी.

विश्व के पूर्व नंबर छह खिलाड़ी कश्यप को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है और वह पांच पायदान चढ़कर विश्व में 25वें स्थान पर पहुंच गये हैं. साइना नेहवाल विश्व में आठवें स्थान पर बनी हुई हैं. अन्य भारतीयों में किदाम्बी श्रीकांत नौवें, बी साई प्रणीत 12वें और समीर वर्मा 17वें स्थान पर हैं.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में 12वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >