कीनिया के कामवोरोर ने पुरुष हाफ मैराथन में बनाया वर्ल्‍ड रिकार्ड

पेरिस :कीनिया के ज्योफ्री कामवोरोर ने रविवार को कोपेनहेगन हाफ मैराथन में 58 मिनट 01 सेकेंड के साथ पुरुष वर्ग में नया विश्व रिकार्ड बनाया. कामवोरोर ने पिछले साल वेलेंसिया में अपने हमवतन अब्राहम किपतुम के 58 मिनट 18 सेकेंड के रिकार्ड में 17 सेकेंड का सुधार किया. हाफ मैराथन में कामवोरोर के दबदबे का […]

पेरिस :कीनिया के ज्योफ्री कामवोरोर ने रविवार को कोपेनहेगन हाफ मैराथन में 58 मिनट 01 सेकेंड के साथ पुरुष वर्ग में नया विश्व रिकार्ड बनाया.

कामवोरोर ने पिछले साल वेलेंसिया में अपने हमवतन अब्राहम किपतुम के 58 मिनट 18 सेकेंड के रिकार्ड में 17 सेकेंड का सुधार किया. हाफ मैराथन में कामवोरोर के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अंतिम 11 किमी में सबसे आगे रहे. इस दौरान कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई, लेकिन कीनियाई धावक को रिकार्ड बनाने से नहीं रोक पाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >