इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाड़ी

रांची : 23 सितंबर से चार अक्टूबर तक इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्‍यीय सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाडि़यों का चयन हुआ है. डिफेंडर में सिमडेगा की सलीमा टेटे तथा मिडफील्डर में खूंटी की निक्की प्रधान के नाम शामिल हैं. दोनों ही खिलाडी अभी बेंगलुरु में […]

By Prabhat Khabar Print Desk | September 13, 2019 4:34 PM

रांची : 23 सितंबर से चार अक्टूबर तक इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्‍यीय सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाडि़यों का चयन हुआ है. डिफेंडर में सिमडेगा की सलीमा टेटे तथा मिडफील्डर में खूंटी की निक्की प्रधान के नाम शामिल हैं.

दोनों ही खिलाडी अभी बेंगलुरु में कैम्प कर रही हैं और 22 सितंबर को इंग्लैंड के लिए टीम के साथ रवाना होंगी. दोनों ही खिलाड़ियों का इंडिया टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार ने झारखंड की दोनों बेटियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इसके साथ-साथ हॉकी झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, उपेंद्र सिंह, कांति बा, असुंता लकड़ा, तारिणी कुमारी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, संजीव कुमार झा, प्रतिमा बरवा, बिगन सोय, अशोक भगत, धर्मेंद्र सिंह, दशरथ महतो, अनिता होरो, रेशमा कोंगाडी, जयंत केरकेट्टा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.

Next Article

Exit mobile version