जिनसन ने 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा, विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

बर्लिन : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जानसन ने रविवार को यहां आईएसटीएएफ बर्लिन प्रतियोगिता में 1500 मीटर में रजत पदक जीता और साथ ही 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़ा. जानसन यहां ओलंपिक स्टेडियम में तीन मिनट 35 .24 सेकेंड के समय के साथ अमेरिका के जोशुआ थाम्पसन के बाद […]

बर्लिन : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जानसन ने रविवार को यहां आईएसटीएएफ बर्लिन प्रतियोगिता में 1500 मीटर में रजत पदक जीता और साथ ही 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़ा.

जानसन यहां ओलंपिक स्टेडियम में तीन मिनट 35 .24 सेकेंड के समय के साथ अमेरिका के जोशुआ थाम्पसन के बाद दूसरे स्थान पर रहे. जानसन ने तीन मिनट 37.62 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया जो केरल के इस धावक ने जून में नीदरलैंड के निमेगेन में बनाया था.

उनके नाम पर 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकार्ड (एक मिनट 45.65 सेकेंड) भी है. जानसन ने इस प्रदर्शन के साथ ही दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग समय तीन मिनट 36.00 सेकेंड था.

जिनसन ने स्पर्धा के बाद कहा, मुझे नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने की उम्मीद थी, लेकिन मैंने रजत पदक जीतने की उम्मीद नहीं की थी. मैं अब आगे की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के कोलोराडो जाऊंगा और इसके बाद दोहा में विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगा. उन्होंने कहा, मैं बेहद खुश हूं, लेकिन मेरा लक्ष्य तोक्यो 2020 में अच्छा प्रदर्शन करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >