मेस्सी ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनाया : रोनाल्डो

लिस्बन : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि लियोनेल मेस्सी से लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाया और वह अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. पुर्तगाल के इस फुटबॉलर ने यह भी स्वीकार किया कि वह और मेस्सी साथ में घूमते […]

लिस्बन : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि लियोनेल मेस्सी से लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाया और वह अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं.

पुर्तगाल के इस फुटबॉलर ने यह भी स्वीकार किया कि वह और मेस्सी साथ में घूमते फिरते नहीं हैं. उन्होंने पुर्तगाल में एक टीवी चैनल से कहा , मैं उसकी उपलब्धियों का मुरीद हूं. वह पहले ही कह चुका है कि मेरे स्पेन छोड़ने से वह निराश है क्योंकि इस प्रतिद्वंद्विता में उसे भी मजा आता था.

उन्होंने कहा , यह अच्छी प्रतिद्वंद्विता है, लेकिन बेमिसाल नहीं. माइकल जोर्डन के भी बास्केटबाल में प्रतिद्वंद्वी रहे. एर्टन सेना और एलेन प्रोस्ट फार्मूला वन में. यह सभी स्वस्थ प्रतिद्वंद्वितायें थी.

रोनाल्डो ने कहा , मेस्सी ने मुझे और मैने उसे बेहतर खिलाड़ी बनाया. हमारे बेहतरीन पेशेवर संबंध रहे हैं. हमने कभी साथ में डिनर नहीं किया लेकिन भविष्य में कर सकते हैं. इसमें क्या दिक्कत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >