एशियाई एथलेटिक्स संघ के एथलीट आयोग की सदस्य बनी पी टी उषा

नयी दिल्ली : भारत की महान फर्राटा धाविका पी टी उषा को खेलों में उनके योगदान के लिये एशियाई एथलेटिक्स संघ के एथलीट आयोग का सदस्य बनाया गया है. उषा एएए एथलीट आयोग के छह सदस्यों में से एक होगी. आयोग के प्रमुख 1992 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैमर थ्रो खिलाड़ी उजबेकिस्तान के आंद्रे अब्दुवालियेव […]

नयी दिल्ली : भारत की महान फर्राटा धाविका पी टी उषा को खेलों में उनके योगदान के लिये एशियाई एथलेटिक्स संघ के एथलीट आयोग का सदस्य बनाया गया है.

उषा एएए एथलीट आयोग के छह सदस्यों में से एक होगी. आयोग के प्रमुख 1992 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैमर थ्रो खिलाड़ी उजबेकिस्तान के आंद्रे अब्दुवालियेव होंगे.

उषा ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, मैंने एएए एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्ति स्वीकार कर ली है. मेरे और देश के लिये यह सम्मान की बात है. आयोग के अन्य सदस्यों में चीन की वांग यू, 2012 लंदन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता त्रिकूद खिलाड़ी कजाखस्तान की ओल्गा राइपाकोवा, मलेशिया के ली हुप वेइ और सउदी अरब के साद शादाद शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >