प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा स्टीलर्स ने बेंगलुरू बुल्स को 33-30 से हराया

अहमदाबाद : रेडर विकास खंडोला के 12 अंक के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 33-30 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. खंडोला ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में 200 सफल रेड पूरे किये. डिफेंडर विकास काले ने हरियाणा स्टीलर्स के लिए छह अंक […]

अहमदाबाद : रेडर विकास खंडोला के 12 अंक के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 33-30 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

खंडोला ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में 200 सफल रेड पूरे किये. डिफेंडर विकास काले ने हरियाणा स्टीलर्स के लिए छह अंक बनाये. बेंगलुरु बुल्स के लिए रोहित कुमार ने 12 जबकि पवन सेहरावत ने सात अंक बनाये लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था. बेंगलुरु की यह छह मैचों में दूसरी हार जबकि हरियाणा की इतने ही मैचों में यह तीसरी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >